Breaking News

रायपुर@12-13 मई को आयोजित होगी छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

Share


रायपुर,09 मई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक राजधानी रायपुर में 12 और 13 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने दी है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इस बैठक में संगठन के मंडल जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी। वहीं उन्होंने आगे बताया कि पार्टी इसमें एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित करेगी, जिसमें बंगाल, असम चुनाव में भाजपा की जीत पर मतदाताओं के साथ पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply