Breaking News

रायपुर@अब आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंसीं,दो हफ्तों में यह दूसरी घटना लिफ्ट सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

Share

रायपुर,01 मई 2026। राजधानी की कमर्शियल बिल्डिंग्स में लगे लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब गुरुवार सुबह फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक और मामला सामने आया, जहां एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी लिफ्ट में फंस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी सुबह करीब 8 बजे जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। कुछ समय तक लिफ्ट में फंसे रहने से वे घबरा गईं। बाद में परिवार और नगर निगम को इसकी सूचना दी गई। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही जोन क्रमांक-2 की टीम को मौके पर भेजा गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply