Breaking News

धमतरी@ धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त

Share

,
दो तस्कर गिरफ्तार
ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे,वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा
धमतरी ,21 अप्रैल 2026 ।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में वन विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 127 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे और अन्य सामान की कुल कीमत 72 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल की शाम धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में हुई। सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियमित वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को डिप्टी रेंजर ने रोका और उसकी तलाशी ली।
कार की डिक्की से 127 किलो गांजा बरामद
तलाशी के दौरान कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किए गए 62 पैकेट गांजा मिला। वाहन में मौजूद लोगों से गांजे के परिवहन और बिक्री से जुड़े कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद गांजे का वजन किया गया, जो कुल 127.09 किलो निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 63 लाख 54 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल कार, दो मोबाइल फोन और 1,500 रुपए नकद भी जब्त किए। इस प्रकार जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 72 लाख 71 हजार रुपए आंकी गई है।
महाराष्ट्र के दो आरोपी गांजा तस्करी में गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप विष्णु खोत (41 वर्ष), निवासी सिंदे चौक, अस्टा, जिला सांगली (महाराष्ट्र) और स्वप्नील मुलिक (31 वर्ष), निवासी अस्टा दक्षिण भाग सोसायटी चौहान वाडी, जिला सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। सिहावा थाना में उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply