Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकान खुलने का टाइम

Share

,
अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेंगे अनाज
रायपुर,२1 अप्रैल 2026 ।
छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने उचित मूल्य की राशन दुकानों के समय में बदलाव किया है। अब सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी, ताकि हितग्राही तेज धूप से बचते हुए सुविधाजनक समय पर राशन ले सकें। आदेश के अनुसार दुकानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखा जा सकता है। यह निर्णय दुकानदारों और कर्मचारियों को भी गर्मी से राहत देने के लिए लिया गया है। इस बार खास व्यवस्था यह की गई है कि राशन दुकानें सोमवार, रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दिन भी खुली रहेंगी। इन दिनों में भी नियमित रूप से अनाज का वितरण किया जाएगा, ताकि किसी भी हितग्राही को परेशानी न हो। बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हालांकि, भंडारण की समस्या के चलते कई हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हालांकि कुछ स्थानों पर चावल के भंडारण की समस्या सामने आ रही है, लेकिन विभाग का कहना है कि इसे जल्द ही दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आपूर्ति को नियमित और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply