Breaking News

रायपुर@वेदांता हादसे पर सियासत तेज…अनिल अग्रवाल के समर्थन में आए सांसद नवीन जिंदल, एफआईआर पर उठाए सवाल

Share

रायपुर,18 अप्रैल 2026। रायपुर में वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर अब सियासी और औद्योगिक हलकों में बहस तेज हो गई है। इस बीच भाजपा सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के समर्थन में बयान दिया है और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि हादसे में कई परिवारों ने अपनों को खोया है और पीडि़तों को उचित मुआवजा, आजीविका सहायता और निष्पक्ष जांच मिलना बेहद जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बिना पूरी जांच के अनिल अग्रवाल का नाम एफआईआर में शामिल करना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, अनिल अग्रवाल का प्लांट के दैनिक संचालन में कोई प्रत्यक्ष रोल नहीं था, इसलिए पहले तथ्यों और सबूतों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। नवीन जिंदल ने उदाहरण देते हुए कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों या रेलवे में हादसे होने पर सीधे शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो यही मानक निजी क्षेत्र में भी लागू होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों का सिस्टम पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। फिलहाल, वेदांता प्लांट हादसे की जांच जारी है और इस पूरे मामले पर राजनीतिक और औद्योगिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।
वेदांता पावर प्लांट हादसे में रायपुर
के कालड़ा अस्पताल में 23वीं मौत

रायपुर और रायगढ़ जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 23वीं मौत दर्ज की गई है। रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक श्रमिक ने दम तोड़ दिया, जबकि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी एक और घायल मजदूर की मौत हो गई। मृतक सुब्रोतो जेना, जो पश्चिम बंगाल का निवासी था, 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गया था और गंभीर हालत में उपचाराधीन था। इससे पहले मध्यप्रदेश के रहने वाले मजदूर किस्मत अली की भी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। हादसे में अब तक कुल 36 मजदूर झुलस चुके हैं, जिनमें से 14 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर@आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां अटैच

Share रायपुर,18 अप्रैल २0२6। एसीबी ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित …

Leave a Reply