रायपुर,17 अप्रैल 2026। उच्च शिक्षा के चार दर्जन प्रोफेसरों की सालाना गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर) गायब होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। संचालनालय ने उच्च शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर इन सभी प्रोफेसरों के एसीआर का फोल्डर उपलब्ध कराने कहा है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसरों के गोपनीय प्रतिवेदन संचालनालय में उपलब्ध नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी 45 प्रोफेसर, प्राचार्य पदोन्नत होने हैं। इस पत्र के खुलासे के बाद प्रोफेसरों के साथ संचालनालय से लेकर मंत्रालय तक हलचल मच गई है। प्रोफेसर तरह तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। बता दें कि विभाग में इन दिनों सौ से अधिक प्राचार्यों की पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है, और जिनके फाइल गायब हुए हैं उनकी भी पदोन्नति होनी है। फाइल नहीं मिली तो पदोन्नति की प्रक्रिया में विलंब हो सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur