Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेता फूलो देवी नेताम बनीं राज्यसभा उप सभापति

Share


रायपुर,16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता फूलो देवी नेताम को राज्यसभा की उप सभापति पद पर मनोनीत किया गया है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने फूलो देवी नेताम सहित कई सदस्यों को उप सभापति पद पर मनोनीत किया है। फूलो देवी नेताम के अलावा दिनेश शर्मा, एस.पी. कोंयाक,घनश्याम तिवाड़ी, एम. थंबी दुराई और संबित पात्रा को भी उप सभापति पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राज्यसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने और सदन की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ से दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं और उनकी यह नियुक्ति राज्य की राजनीति में कांग्रेस के लिए भी एक महत्वपूर्ण विकास माना जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply