Breaking News

रायपुर@महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

Share


रायपुर,11 अप्रैल 2026। महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना और समाज में समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले द्वारा स्थापित ‘सत्यशोधक समाज’ ने उस समय समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके विचारों ने समाज में न्याय, समानता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया और आने वाली पीढि़यों के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार महात्मा फुले के आदर्शों और विचारधारा पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विशेषकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा, कौशल विकास और समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply