Breaking News

धमतरी@नवनियुक्त कांग्रेस कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण

Share

धमतरी,10 अप्रैल 2026। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित जिले के 09 ब्लॉक अध्यक्षों का शपथग्रहण समारोह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस भवन मे पदाधिकारियों का उत्साह और भीड़ देखने को मिला, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियो को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। साथ ही जिले के सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों, शहर कांग्रेस अध्यक्षों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने,जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आम जनता के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। शपथग्रहण समारोह में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस कार्य कर्ताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि पार्टी एक बार फिर संगठित होकर राजनीतिक मैदान में दोगुनी मजबूती से उतरने की तैयारी में है। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियो को कांग्रेसी सफा पहनाते हुए नियुक्ति पत्र भेंट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने जिला महामंत्री अरविं दोषी को संगठन महामंत्री बनाएं जानें की घोषणा की। जिला अध्यक्ष नें अपने सम्बोधन में बूथ कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती पर अधिक जोर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीटीएस मैनपाट में 83 नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

Share आईजी दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी,कर्तव्यनिष्ठा का दिलाया संकल्पअम्बिकापुर,25 मई 2026 …

Leave a Reply