Breaking News

रायपुर@28 साल पुराने गृह निर्माण घोटाले में एक्शन….

Share


सहकारी आवास संघ के तत्कालीन प्रबंधक गिरफ्तार
रायपुर,04 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में करीब 28 साल पुराने गृह निर्माण ऋण गबन प्रकरण में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 19/2000 के तहत शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रदीप कुमार निखरा, जो सहकारी आवास संघ मर्यादित भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक थे, को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 18 मार्च 2026 को दो अन्य आरोपी थावरदास माधवानी और बसंत कुमार साहू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि प्रकरण के दो अन्य नामजद आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। जांच में सामने आया कि वर्ष 1995 से 1998 के दौरान शासन की आवासीय योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मकान निर्माण के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता था। इसी योजना का दुरुपयोग करते हुए ‘आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायपुर’ के 186 सदस्यों के नाम पर 1-1 लाख रुपए के हिसाब से कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कराया गया।
भौतिक सत्यापन के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिन स्थानों पर मकान निर्माण दर्शाया गया था, वहां न तो कोई मकान मिला और न ही संबंधित ऋणधारी मौजूद पाए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कूटरचित दस्तावेज, फर्जी प्रमाण पत्र और आपराधिक षड्यंत्र के जरिए पूरी राशि का गबन किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply