Breaking News

मोहला-मानपुर@जंगल में मिला हथियारों का जखीरा…एके-47,इंसास रायफल समेत अन्य सामान बरामद

Share


मोहला-मानपुर,30 मार्च 2026। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। घने जंगलों में छिपाकर रखा गया माओवादियों का हथियारों का जखीरा बरामद किया गया,जिसमें एके-47 और इंसास रायफल जैसे घातक हथियार शामिल हैं। यह ऑपरेशन मोहला-मानपुर के बस्तर सीमावर्ती इलाके में चलाया गया, जहां डीआरजी और ढ्ढठ्ठस्रश-भ्द्बड्ढद्गह्लड्डठ्ठ ख्शह्म्स्रद्गह्म् क्कशद्यद्बष्द्ग के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में दबिश दी। सर्च ऑपरेशन के दौरान कांकेर जिले के उयकाटोला,कोवाचीटोला और मानपुर ब्लॉक के कलवर गांव के बीच जंगल में एक गड्ढे में छिपाया गया नक्सल डंप मिला। इस डंप से एक एके-47,एक इंसास रायफल, भारी मात्रा में कारतूस और अन्य हथियार संबंधी सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने सभी हथियारों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि ये जखीरा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपाया गया था, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया। गौरतलब है कि इसी इलाके में पहले भी माओवादियों की गतिविधियां सामने आती रही हैं, और हाल ही में आरकेबी डिवीजन के पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया था।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply