Breaking News

रायपुर@रायपुर निगम ने 2 होली-क्रॉस स्कूलों को किया सील,58 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Share


रायपुर,30 मार्च 2026। रायपुर निगम की राजस्व विभाग की टीम ने दो बड़े स्कूलों पर कार्रवाई की है। प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर के होली क्रॉस स्कूलों को सील कर दिया। बैरनबाजार के स्कूल पर करीब 34 लाख रुपए और शैलेन्द्र नगर स्थित स्कूल पर करीब 24 लाख रुपए का बकाया था। निगम ने कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दोनों परिसरों के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई नगर निगम जोन-4 के तहत की गई,जहां जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाया।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply