Breaking News

मरवाही@50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रेंजर, ACB की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप

Share


मरवाही,26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खोड़री क्षेत्र के तत्कालीन प्रभारी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रेंजर द्वारा एक शासकीय कार्य को पूर्ण करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत ACB से की गई, जिसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन कर सुनियोजित तरीके से ट्रैप की योजना बनाई।
ACB की टीम ने पूरी रणनीति के तहत जाल बिछाया और तय समय पर जैसे ही शिकायतकर्ता ने 50 हजार की रिश्वत आरोपी को सौंपी, टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा प्रारंभ में अधिक राशि की मांग की गई थी, जिसे बाद में कम कर 50 हजार तय किया गया।
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले में अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं।
इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है और कर्मचारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। वहीं आम जनता में इस कार्रवाई को लेकर संतोष व्यक्त किया जा रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी तेज हो गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ACB द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आए दिन रिश्वतखोरी के मामलों में कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…गांजा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा,7 आरोपी गिरफ्तार

Share सूरजपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply