रायपुर,23 मार्च 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम प्रवास पर रहे और धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों के भव्य नामांकन रैली में शामिल हुए। इस रैली में धेमाजी के हर सड़क, हर चौक-चौराहों में जनसैलाब देखने को मिला।
धेमाजी विधानसभा, सिसि बोरगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रनोज पेगू एवं जीवन गोगोई ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा यह अपार जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों का स्पष्ट संकेत है। डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में असम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता इस विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाना चाहती है। उप मुख्यमंत्री साव ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पिछले तीन दिनों में धेमाजी,ढकुआखाना, लखीमपुर,रोंगोनदी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur