महासमुंद में केबल टूटने से हुआ था हादसा,6 सदस्यीय टीम करेगी जांच
रायपुर, 23 मार्च 2026। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे को लेकर कांग्रेस ने जांच कमेटी का गठन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। दरअसल,खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे का केबल तार टूटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें रायपुर की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने इसकी जांच के लिए टीम गठित की है। जांच समिति में विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा विधायक चातुरी नंद, पूर्व पीसीसी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर और प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष केशव चंद्राकर को सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे मौके पर जाकर पीडि़तों, स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत करें और पूरी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें।
मुआवजे की मांग उठी…
इस घटना को लेकर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इन मांगों को स्वीकृति दे, ताकि पीडि़त परिवारों को राहत मिल सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur