Breaking News

रायपुर@रायपुर में ईओडब्ल्यू अफसर बनकर ठगे 9.50 लाख

Share


केस रफा-दफा करने के नाम पर रिटायर्ड इंजीनियर से मांगे थे 10 लाख,परिचित ही निकला मास्टरमाइंड

रायपुर,22 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में एक रिटायर्ड इंजीनियर से लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ईओडब्ल्यू अधिकारी बनकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। बतादें कि ठगी की साजिश रचने वाला कोई बाहरी नहीं,बल्कि पीडि़त का पुराना परिचित और भरोसेमंद साथी ही निकला। पुलिस ने पीडि़त का नाम देवलाल सिंह टेकाम और आरोपी का नाम धर्मेंद्र चौहान बताया है। यह मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पीडब्ल्यूडी से रिटायर हुए देवलाल सिंह टेकाम को जनवरी में कुछ अनजान नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वालों ने खुद को एसीबी/ईओडब्ल्यू का अधिकारी बताकर उन्हें डराया कि उनके खिलाफ गंभीर शिकायत हुई है। इससे देवलाल घबरा गए। उन्होंने ये बात अपने पुराने परिचित धर्मेंद्र चौहान को बताई, लेकिन मदद करने के बजाय धर्मेंद्र ने इसी बात का फायदा उठाकर ठगी की साजिश रची।
खुद को अधिकारी बताकर पीडि़त को डराया : आरोपी धर्मेंद्र चौहान ने देवलाल को झांसा दिया कि वह मामला सुलझा लेगा और पुराने नंबरों को ब्लॉक करवा दिया। इसके बाद उसने अपनी एक महिला मित्र के नाम पर जारी सिम कार्ड से पीडि़त को व्हाट्सएप मैसेज और कॉल किए। उसने फर्जी शिकायत की प्रति भेजकर देवलाल को इतना डराया कि वह समझौता करने को तैयार हो गया। आरोपी ने खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि ‘धर्मेंद्र चौहान के माध्यम से ही यह मामला खत्म हो सकता है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply