Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह सीआईएसएफ में बनेंगे डीआईजी

Share


2011 बैच के अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए
रायपुर,16 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह अब दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को उनकी प्रतिनियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया। वे छत्तीसगढ़ के कई चुनौतीपूर्ण जिलों में कप्तानी कर चुके हैं। विशेष रूप से रायपुर एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को काफी सराहा गया था। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
‘निजात’ अभियान से बनाई देशभर में पहचान : आईपीएस संतोष सिंह केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने नवाचारों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने नशामुक्ति के लिए शुरू किए गए ‘निजात’ अभियान की तारीफ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। कोरिया, राजनांदगांव और कोरबा जैसे जिलों में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है।
सीआईएसएफ में मिली अहम जिम्मेदारी : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, जैसे हवाई अड्डों, परमाणु संस्थानों और मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। संतोष सिंह को पांच साल के लिए या अगले आदेश तक के लिए इस बल में डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी कार्यक्षमता और अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें इस महत्वपूर्ण सुरक्षा विंग के लिए चुना है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply