अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार सभी जिलों में क्रिकेट संघ द्वारा खिलाडç¸यों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया जाना है। सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के अंडर 19 , अंडर 16 व अंडर 14 के चयन ट्रायल 2 अक्टूबर, 7 अक्टूबर व 8 अक्टूबर 2021 को गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में रखा गया है। 2 अक्टूबर को अंडर 19 का चयन ट्रायल जिसका कट ऑफ डेट 1-9-2003 है। 7 अक्टूबर को अंडर 16 जिसका कट ऑफ डेट 1-9-2006 है। 8 अक्टूबर को अंडर 14 जिसका कट ऑफ डेट 1-9-2007 है। इन खिलाडç¸यों का चयन ट्रायल गांधी स्टेडियम में तय दिनांक अनुसार सुबह 09 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिन खिलाडç¸यों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनका आधार कार्ड वह जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। जिन खिलाडç¸यों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उन्हें ट्रायल के पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन हेतु विगत 6 वर्ष की मार्कशीट , आधार कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट इन सभी डॉक्यूमेंट की ओरीजनल कॉपी व 2 फोटो लाना अनिवार्य है रजिस्ट्रेशन हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपए ट्रायल का शुल्क 300 रुपए होगा। यह जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जयसवाल ने दी है।
Check Also
बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur