Breaking News

दुर्ग-भिलाई@दुर्ग में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में तोड़फोड़…

Share


ऑर्डर में देरी पर भड़का ग्राहक,मैनेजर को गालियां दी,कंप्यूटर को मुक्का मारकर तोड़ा
दुर्ग-भिलाई,07 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पिज्जा आउटलेट में ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर ग्राहक ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्से में उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट के मैनेजर ढाकेश्वर कुमार (38) के मुताबिक गुरुवार रात ड्यूटी के दौरान नरेंद्र मानिकपुरी नाम का ग्राहक आउटलेट पहुंचा और ऑर्डर दिया। ऑर्डर मिलने में देरी होने पर वह भड़क गया। इस दौरान उसने काउंटर पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी विवाद किया और गुस्से में आकर मॉनिटर तोड़ दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply