Breaking News

रायपुर@बैंककर्मी ने ग्राहक के अकाउंट से निकाले 40 लाख

Share


फिक्स डिपॉजिट करने के नाम पर पति-पत्नी से चेक लिया, तीन अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए
रायपुर,06 मार्च 2026। रायपुर के सिलतरा इलाके में संचालित आईडीबीआई बैंक की बरौदा शाखा के एक कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसे में लेकर उनके खातों से 40 लाख पार कर दिए। आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर ब्लैंक चेक लिए और रकम अपने और अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर ली। पीडि़तों का नाम पुलिस द्वारा नरेंद्र कुमार वर्मा, मनीषा वर्मा और आरोपियों का नाम विकास राव गोडकी, राजा खुटे और शैलेन्द्री के नाग बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है।
क्या है पूरा मामला : ग्राम सिलतरा निवासी पीडि़त नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का खाता आईडीबीआई बैंक की बरौदा शाखा में है। दोनों के खातों में 20-20 लाख जमा थे। नरेंद्र इस राशि की एफडी कराना चाहते थे। बैंक में उनकी पहचान कर्मचारी राजा खुटे से थी। राजा ने एफडी की प्रक्रिया के बहाने नरेंद्र से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ले लिए। भरोसा जीतने के लिए आरोपी राजा खुटे ने नरेंद्र को एफडी की पावती भी दे दी। इसके बाद जून 2023 से लेकर नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने किश्तों में कुल 40 लाख का गबन किया। पीडि़त को इसका अंदाजा तब लगा जब 2 मार्च 2026 को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने राजा को फोन कर एफडी तोड़ने को कहा। तब आरोपी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि ‘रूपयों का हेर-फेर हो गया है, पैसे नहीं हैं।’ जब पीडि़त दंपत्ति बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया,तो उनके होश उड़ गए। आरोपी राजा खुटे ने ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर विकास राव गोडकी, शैलेन्द्री और खुद अपने नाम पर पैसे ट्रांसफर कर लिए थे। पीडि़तों ने आरोपियों की शिकायत पुलिस में की है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply