Breaking News

रायपुर@अजय चंन्द्राकर ने अमरजीत भगत को कोमा में होना बताया,पार्टी में परिवारवाद पर पॉलिटिक्स दंगल

Share


रायपुर,०2 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को भी राशि मिल रही है। भाजपा ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस नेताओं को कृषक उन्नति योजना की राशि मिल रही है। भाजपा के इस बयान पर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार किया है। अमरजीत भगत ने कहा कि, योजना का लाभ मिल रहा है भाजपा किसी पर कोई एहसान नहीं कर रही है। भाजपा कांग्रेस नेताओं की पत्नी और बहू का नाम ना डालें। भाजपा अपने नेताओं की पत्नी और बहू का भी नाम डालें। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा नेता बहूपत्नीक हो सकते हैं इसलिए नाम नहीं डाल रहे होंगे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के इस बयान पर भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस ने आंकड़े और नाम जारी करने की परंपरा डाली थी और कांग्रेस नेताओं नाम जारी हुआ तो बुरा लग रहा है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply