Breaking News

रायपुर@भाजपा नेताओं के भी धान-खरीदी की जानकारी करें सार्वजनिक : दीपक बैज

Share


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…यह बीजेपी की स्तरहीन राजनीति,खैरात नहीं
रायपुर,02 मार्च 2026। धान खरीदी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों को धान बिक्री पर मिले भुगतान का विवरण साझा किया। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दीपक बैज ने कहा कि, यह भाजपा की स्तरहीन राजनीति है। यदि हम और हमारे नेता किसान हैं,तो स्वाभाविक है कि हमारी उपज का मूल्य हमें मिलेगा। भाजपा ने कोई खैरात नहीं दी है, यह हमारे खून-पसीने की कमाई है।
भाजपा नेताओं के भुगतान
भी सार्वजनिक करें : बैज

दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के नाम सार्वजनिक कर दिए, लेकिन क्या भाजपा में किसान नहीं हैं? क्या भाजपा नेताओं ने धान नहीं बेचा? उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा में साहस है तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,किरण देव,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक समेत अन्य नेताओं को धान बिक्री पर कितना भुगतान हुआ,यह भी सार्वजनिक किया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि,भाजपा सरकार ने 7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा और लाखों किसानों से रकबा सरेंडर करवाया। उन्होंने दावा किया कि अंतर राशि में करीब 2600 करोड़ रुपए कम दिए गए हैं और अब बयानबाजी कर असली मुद्दे से ध्यान भटकाया जा रहा है। बैज ने कहा कि, सरकार ने किसानों के खातों में आधी-अधूरी अंतर राशि डाली है। यह राशि समर्थन मूल्य और 3100 रुपए घोषित दर के बीच की है। उन्होंने तर्क दिया कि पिछले दो वर्षों में समर्थन मूल्य में 117 और 89 रुपए यानी कुल 206 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अंतर राशि की गणना 3286 रुपए के आधार पर होनी चाहिए। बैज के मुताबिक,सरकार 3100 रुपए के हिसाब से भुगतान कर किसानों से अन्याय कर रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply