Breaking News

रायपुर@रायपुर में धान से लदा ट्रक कार पर पलटा,3 मौतें

Share


सर्जरी के बाद लौट रहे थे पति-पत्नी,इधर ट्रक के नीचे आया युवक,तोड़ा दम
रायपुर,23 फरवरी 2026। रायपुर में धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। सर्जरी के बाद दंपती घर लौट रहे थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66), पद्मा शर्मा के रूप में हुई है। जो बलौदाबाजार के रहने वाले थे। ड्राइवर का नाम प्रवीण बताया जा रहा है। बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसी से शहर से बाहर निकले ही थे कि हादसा हो गया। रविवार देर रात एक और हादसा हुआ। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार डॉक्टर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की शिनाख्त एसएन दुबे के रुप में हुई है। डॉक्टर दुबे सत्य सांई हॉस्पिटल में पदस्थ हैं। वहीं सोमवार को उद्योग भवन के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सोनू पाटिल (16) है, जो साकिन मंदिर हसौद का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा राजेंद्र नगर ब्रिज के पास हुए भीषण हादसे में एक स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गया। घायल की पहचान मीडियाकर्मी निलेश शर्मा के रूप में हुई है। पहला मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मॉर्निंग वॉक से घर आकर शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में रहने वाले शिक्षक ने …

Leave a Reply