Breaking News

रायपुर@युवा कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश की…रास्ते में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी,अस्थायी गिरफ्तारी भी हुई

Share

रायपुर,21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकली थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय पहुंचने के पहले ही रोक दिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान रैली रायपुर के राजीव गांधी चौक से शुरू होकर एकात्म परिसर की तरफ बढ़ी। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता ‘क्करू द्बह्य ष्टशद्वश्चह्म्शद्वद्बह्यद्गस्र’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, भाजपा कार्यालय से पहले ही पुलिस प्रशासन ने भारी बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी शुरू हो गई। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में अस्थायी रूप से छोड़ दिया।
युवा कांग्रेस ने कहा- सरकार के दबाव में पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोका : आंदोलन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केंद्र और राज्य सरकार के दबाव में कार्रवाई की। उनका कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा नेतृत्व तक अपने सवाल पहुंचाने जा रहे थे, लेकिन उन्हें बलपूर्वक रोका गया।
युवा कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व पर उठाए सवाल : युवा कांग्रेस का कहना है कि PM is Compromised सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष को गोली मारने जैसी बयानबाजी से देश की छवि खराब नहीं होती? क्या विदेशी तकनीक को अपना नवाचार बताने से देश की साख पर असर नहीं पड़ता?


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply