Breaking News

दुर्ग-भिलाई@बोर्ड-परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी भिलाई में रात 12 बजे तक पढ़ाई करती रही

Share


दुर्ग-भिलाई,17 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम के पहले 10वीं की एक छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रात में 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, फिर सुबह फंदे से लाश लटकती मिली है। घटना जामुल थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, घासीदास नगर में रहने वाली 17 वर्षीय नारायणी कक्षा 10 वीं की छात्रा थी। स्वामी आत्मानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड पढ़ती थी। छात्रा सोमवार को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा सामान्य लग रही थी और परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। ये 5 बहनों में तीसरे नंबर की थी। मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कचादुंर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply