रायपुर,11 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में रायपुर में पदस्थ एक आरक्षक को अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरक्षक हिमांशु बर्मन (34 वर्ष), पिता चैतुराम बर्मन, निवासी ग्राम कुण्डा, जिला कबीरधाम, हाल पता जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा लगभग 1 ग्राम चिट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत 8 हजार रुपये बताई जा रही है,बरामद किया गया। बताया गया कि पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल और सहायक पुलिस आयुक्त इशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur