अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय ताइमंडों प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग में 27-29 सितम्बर तक आयोजित किया गया। जिसमें नगर का अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षित अम्बष्ट सिनियर कैटेगरी में 50 किग्रा वर्ग से खेलते हुये सरगुजा जिला के लिये गोल्ड मैडल हासिल किया। हर्षित के इस अन्तर शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग और बिलासपुर जोन के खिलाडç¸यों को नाकआऊट हराते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसके साथ ही उसका चयन 11वीं बार अन्तरशालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से हुआ है। हर्षित पिछले 11वर्षो से लगातार राज्यस्तरीय अन्तर शालेय ताइमंडों का चैम्पीयन है। हर्षित वर्तमान में कक्षा 12वीं का छात्र है जो अपने मुख्य कोच विनय गुप्ता के देख-रेख में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुये देश-विदेश में सरगुजा का नाम रोशन किया है। हर्षित के लगातार इस सफलता से ओपीएस स्कूल के प्राचार्य द्वारा हर्षित को बधाई दिया गया है और सरगुजा जिला के ताइमंडों के खिलाडç¸यों में कोरोना संक्रमणकाल के पश्चात् उत्साह का संचार हुआ है।
Check Also
कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….
Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur