Breaking News

अम्बिकापुर@ सलाहकार समिति की बैठक में आंगनबाड़ी व पेंशन योजनाओं पर चर्चा

Share


अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की सलाहकार समिति की बैठक 29 जनवरी को डाटा सेंटर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रियंका गुप्ता ने की। बैठक में नगर निगम अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, सामाजिक पेंशन एवं सुरक्षा योजनाओं तथा स्व-सहायता समूहों के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में समिति सदस्य सुषमा रोचक गुप्ता, शैलेश सिंह एवं मेघा खांडेकर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर निगम के राजस्व अधिकारी निलेश करकेटा, सहायक राजस्व अधिकारी शशांक दुबे, विजय कुजूर तथा समाज कल्याण विभाग के लिपिक अवध विश्वकर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply