Breaking News

रायपुर@ई-मंडी में फर्जीवाड़ा उजागर : 5,600 क्विंटल धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई,फर्म सील

Share


रायपुर,27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता कर अनुशासन और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी शिवम ट्रेडर्स के विरुद्ध गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरी के आदेश पर गठित चार सदस्यीय जांच दल द्वारा 11 जनवरी 2026 को फर्म का मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। जांच प्रतिवेदन 14 जनवरी 2026 को प्रस्तुत किया गया, जिसमें ई-मंडी/एग्री पोर्टल से जारी अनुज्ञा पत्रों, स्टॉक पंजी (बी-1) तथा बोराई मंडी चेक पोस्ट के आवक-जावक अभिलेखों का विस्तृत मिलान किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फर्म द्वारा ई-मंडी पोर्टल से जारी अनुज्ञा पत्रों की तुलना में स्टॉक पंजी में धान की जावक मात्रा अधिक दर्शाई गई। कई प्रकरणों में पीडीएफ दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर धान की मात्रा बढ़ाकर दिखाई गई।


Share

Check Also

सोनहत@ नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई,‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा सोनहत

Share फॉरेस्ट कॉलोनी से सलगवां घुघरा व कटगोड़ी तक निकलीं भव्य विसर्जन यात्राएं, श्रद्धा, भक्ति …

Leave a Reply