Breaking News

रायपुर@सुप्रीम कोर्ट की राहत के बीच थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर,पुलिस के सामने किया सरेंडर

Share

रायपुर,25 जनवरी 2026। रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित तोमर आखिरकार पुलिस के सामने पेश हुआ। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद रोहित तोमर आज पुरानी बस्ती थाना पहुंचा, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। रोहित तोमर के खिलाफ राजधानी के तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित विभिन्न थानों में 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस को बीते लंबे समय से रोहित तोमर की तलाश थी, लेकिन वह पकड़ से बाहर था। इससे पहले उसके बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से उसे गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने के निर्देश दिए, जिसके तहत आज वह स्वयं थाने पहुंचकर पूछताछ में शामिल हुआ। पुलिस अब कानूनी दायरे में रहकर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर में 25 से सजेगा जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट,27 नवंबर तक चलेगा आयोजन

Share कोरिया और सूरजपुर के खिलाडि़यों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका,ग्राम लटमा के खेल …

Leave a Reply