Breaking News

जगदलपुर@ दंतेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाले की सामने आई तस्वीर,सूचना देने वालों के लिए पुलिस ने रखा ईनाम

Share

जगदलपुर,25 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 23-24 जनवरी की दरमियानी रात मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बाद अब आरोपी की तस्वीर सामने आ चुकी है। पुजारी की सूचना पर 24 जनवरी की सुबह पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल 9 विशेष टीमें गठित की गई हैं। जांच के दौरान 100 से अधिक शासकीय और निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी के चेहरे की स्पष्ट पहचान की गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 5,000 नगद इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल उड़ीसा और पड़ोसी जिलों में 4-5 पुलिस टीमें सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। चोरी के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और जांच के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद किए गए थे।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply