Breaking News

कोरिया@ नई टीम…नई ऊर्जाः रमेश तिवारी बने भाजयुमो कोरिया के जिला उपाध्यक्ष

Share


युवा नेता की नियुक्ति से संगठन में उत्साह,युवाओं को जोड़ने की नई रणनीति पर भरोसा


कोरिया,25 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरिया ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, युवा नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और सशक्त करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है, इसी क्रम में भाजयुमो के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता रमेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, सोनहत जैसे वनांचल क्षेत्र से आने वाले रमेश तिवारी ने बीते वर्षों में अपनी निरंतर सक्रियता,संगठनात्मक दक्षता और जनसंपर्क के माध्यम से युवाओं के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति से भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
युवाओं को जोड़ने की उम्मीद
भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि रमेश तिवारी की यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी, उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, भाजयुमो सूत्रों के अनुसार, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।
आरएसएस से जुड़ाव,जनसेवा की मजबूत पृष्ठभूमि
साधारण किसान परिवार से आने वाले रमेश तिवारी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़ाव रहा है,सामाजिक सेवा उनकी पारिवारिक संस्कृति का हिस्सा रही है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी सकारात्मक छवि बनी है।
छात्र राजनीति से संगठनात्मक नेतृत्व तक का सफर
रमेश तिवारी का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। छात्र संघ में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने भाजपा संगठन में प्रवेश किया और बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, संसाधनों की कमी,विरोध और राजनीतिक दबावों जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हर परिस्थिति को अवसर में बदलते हुए संगठन और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी।
निष्ठा और सक्रियता बनी पहचान
जब भाजपा विपक्ष में थी,तब भी रमेश तिवारी की संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता बनी रही, उनकी इसी प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें वर्ष 2021 में भाजयुमो मंडल महामंत्री तथा वर्ष 2023 में भाजयुमो जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी, लगातार मेहनत और जमीन से जुड़े कार्यों ने उन्हें संगठन में एक भरोसेमंद युवा नेता के रूप में स्थापित किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply