Breaking News

कठुआ@जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश का आतंकी ढेर…बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Share

कठुआ,23 जनवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को मार गिराया। आईजीपी जम्मू ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी नाम उस्मान है। अभी आधिकारिक पुष्टि होना जारी है। सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आतंकियों के ग्रुप से हुई है। बिलावर इलाके में अभी भी एनकाउंटर जारी है। पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने बिलावर इलाके में आतंकियों के 3 ठिकानों का भंडाफोड़ किया था। मौके से कई चीजें बरामद की गईं थीं। इससे पहले 7 जनवरी और 13 जनवरी को भी बिलावर इलाके के ही कहोग और नजोत जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थीं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply