Breaking News

खड़गवां@प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कें चढ़ रही हैं भ्रष्टाचार की भेंट,सड़क बनते ही उखड़ गई यह है सड़क की गुणवत्ता

Share


-संवाददाता-
खड़गवां,06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। खड़गवां विकास खंड में निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन में भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार में सुशासन के दावे सिर्फ खोखले साबित हो रहे हैं और हकीकत ज़मीन पर दम तोड़ते नज़र आ रही हैं। विकास खंड में हालात ऐसे बन हुए हैं कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। ना ही ठेकेदारों को किसी भी कार्यवाही का डर है, ना ही अधिकारियों की अपनी जवाबदेही की चिंता है। छत्तीसगढ़ राज्य में विकास के नाम पर खुलेआम लूट का खुला खेल चल रहा है। भ्रष्टाचार का ताज़ा और प्रमाणित मामला सामने आया है एमसीबी जिले के खड़गवां विकास खंड में जहां ग्राम पंचायत कदरेवा, भूकभकी और बरमपुर में सड़क मरम्मत के नाम पर जनता के टैक्स के पैसों का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है।
जिन सड़कों को मरम्मत के बाद वषों चलना चाहिए वह महज एक दिन भी नहीं टिक पा रही है। ठेकेदार ने सड़क तो बनाई और महज ही कुछ ही घंटों में वह धूल की तरह उड़ गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि ग्रामीण उंगलियों से डामर उखाड़ रहे हैं। इस सड़क निर्माण कार्य में डामर की सही मात्रा का मिश्रण नहीं किया गया है और ना ही निर्धारित मापदंडों का एवं तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।सड़क की मोटाई सिर्फ सही नहीं है और मिट्टी के ऊपर सीधे डामर बिछाया गया है जबकि मिट्टी की पूर्ण सफाई करके बेस तैयार कर रोलर से रोलिंग करने के पश्चात सडक पर डामरीकरण का कार्य किया जाना होता है जो नहीं किया गया है सडक निर्माण कार्य सड़क पर पड़ी मिट्टी के उपर सीधा डामरीकरण कार्य कर दिया गया है।
ठेकेदार और अधिकारियों की सेटिंग से हो रहा है निर्माण कार्य : जब ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का विरोध किया तो ठेकेदार के सड़क निर्माण कार्य में लगे लोगों ने कहा की सारा खेल सेटिंग पर चल रहा है जाओ जो करना है कर लो।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मौन नहीं, खुली सहमति है : अधिकारियों के सब कुछ सामने होने के बावजूद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी पूरी तरह मौन बनकर कार्य को अंजाम दे रहे हैं। चुप रहने का नहीं बल्कि खुले संरक्षण की गवाही दे रहा है। जनता के टैक्स के पैसे की खुलेआम लूट हुई है : फिर भी कोई कार्यवाही का नहीं होना बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार को अभयदान देना है। केंद्र और राज्य—दोनों जगह पर बीजेपी की सरकार होने के कारण ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचारियों को खुला समर्थन मिल चुका है की जनता का पैसो को लूटो और घटिया निर्माण कार्य करो।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply