Breaking News

दुर्ग-भिलाई@नए साल पर दुर्ग में 8 आईटी बदले गए

Share


एसपी ने 11 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का किया ट्रांसफर
दुर्ग-भिलाई,1 जनवरी 2026। नए साल के पहले दिन दुर्ग पुलिस में 8 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों की ट्रांसफर सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार जिले के कई थानों और इकाइयों में पदस्थ 11 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। आदेश के अनुसार निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से थाना प्रभारी नंदिनी नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक राजेश मिश्रा, जो अब तक रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी पाटन बनाया गया है। वहीं निरीक्षक युवराज साहू को थाना प्रभारी धमधा से हटाकर यातायात शाखा जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना प्रभारी पाटन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नेवई नियुक्त किया गया है।
तत्काल आदेश लागू
करने के निर्देश

वहीं,उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर को थाना प्रभारी नेवई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी रानीतराई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी कुम्हारी से हटाकर थाना प्रभारी जामगांव आर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना जामगांव आर से स्थानांतरित कर थाना छावनी में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुरुषोत्तम कुर्रे को मिली कुम्हारी की जिम्मेदारी
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को थाना पुरानी भिलाई से हटाकर थाना प्रभारी धमधा बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को थाना प्रभारी रानीतराई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुम्हारी की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक फागू राम लहरे को थाना प्रभारी जामगांव आर से हटाकर थाना भिलाईनगर में पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी नंदिनी नगर से हटाकर थाना प्रभारी अंडा बनाया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply