रायपुर,1 जनवरी 2026। बीती रात एक बड़े होटल में आयोजित नए साल के जश्न के बीच कारोबारियों के बीच जमकर रात घूंसे चले। लभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में यह मारपीट हुई। रात चढ़ते ही शराब के नशे में कारोबारी मारपीट पर उतारू हो गए। एक मामूली बात की वजह विवाद बढ़ा और पहले तो लात घूसे खूब चले। उसके बाद कारोबारियों ने बेल्ट उतार कर एक दूसरे पीटा ।दो गुटों में हुई मारपीट पर उनके साथ आईं महिलाएं बीच-बचाव करती दिखीं। घंटे भर से अधिक चला यह जूतम पैजार होटल मैनेजर और अन्य लोगों के बीच बचाव पर शांत हुआ। इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है लेकिन दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत नहीं की।
न्यू-ईयर्स की महफिल
सजाने वाले आयोजकों ने विदेशी
सुरा सुंदरी का किया इंतजाम
राजधानी में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी शहर के बड़े होटलों और फार्महाऊसों और क्लबों में जमकर शराब और शबाब का जश्न का रंगरशियों में लुत्फ उठाया । राजधानी के न्यूईयर्स की महफिल सजाने वाले आयोजकों ने विदेशी सुरा सुंदरी से लेकर इंटरटेनमेंट का विथ आर्केस्टा इंतजाम कर नए साल की शुरूआत करोड़ों की कमाई से की है। जश्न में डूबे राजधानी के तमाम चौक-चौहारों से लेकर पाश कालोनियों में शराब की नदिया देर रात से अल सुबह तक बहती रही, विदेशी बालाओ के हाथों जाम पीते आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीतों पर लोग झूमते रहे। नए साल को जश्न को यादगार बनाने सेलपी जोन में अपने -अपने महिला मित्रों के साथ स्लफी लेते रहे। भले ही खड़े होते नहीं बन रहा है हो पर सेल्फी जोन पर बार-बार जाने की जिद कर पार्टी फीस की वसूली करते दिखाई दिए।
बड़ी मात्रा में
हरियाणा से शराब आई
छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में हरियाणा से शराब आई थी। जश्न की शाम में ये शराब पहुंचने से पहले ही आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग की 300 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की न्यू ईयर पार्टियां में लोगों को परोसे जाने के लिए आरोपी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को सड़क मार्ग से लाया गया था। इसे एक किराए के मकान में छिपा कर रखा गया था। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन समेत 300 पेटी ब्लैक डॉट ब्रांड की शराब को जब्त किया। आरोपी मौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पूर्व में अंग्रेजी शराब खपाने के मामले में भी जेल जा चुका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur