Breaking News

बैकुण्ठपुर@ छात्र राजनीति से जिला नेतृत्व तक…सतेंद्र राजवाड़े का संगठनात्मक सफर

Share


सामान्य किसान परिवार से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने तक की कहानी
बैकुण्ठपुर,18 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े का राजनीतिक सफर संगठनात्मक निष्ठा, निरंतर परिश्रम और जमीनी सक्रियता का उदाहरण है। एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर जिला स्तर तक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालना, उनके समर्पित कार्यकर्ता भाव को दर्शाता है, सतेंद्र राजवाड़े ने अपने छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर सामाजिक और राष्ट्रवादी विचारधारा को अपनाया। इसके बाद वर्ष 2011 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।
संगठन में निरंतर बढ़ता कद
वर्ष 2013 में उन्हें युवा मोर्चा बैकुंठपुर मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दायित्व के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों में उल्लेखनीय सक्रियता दिखाई,जिससे संगठन में उनकी पहचान मजबूत होती चली गई,उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए वर्ष 2016 में बैकुंठपुर मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पद पर वे लगातार चार वर्षों तक रहे और संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन किया, अपनी सरल, सहज और लो-प्रोफाइल कार्यशैली के कारण ग्रामीण युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ बनती गई।
किसान परिवार से राजनीति तक
मूल रूप से किसान परिवार से आने वाले सतेंद्र राजवाड़े के लिए राजनीतिक जीवन आसान नहीं रहा। संगठनात्मक कार्यों के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन निष्ठावान कार्यकर्ता भाव और समर्पण ने उन्हें कभी पीछे नहीं हटने दिया, वर्ष 2021 में उन्हें भाजपा कोरिया जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और लगातार सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रदेश और चुनावी जिम्मेदारियां
वर्ष 2023 में सतेंद्र राजवाड़े को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया,विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्हें भटगांव विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक समन्वय में प्रभावी कार्य किया, इसके बाद बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहट विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने संगठन की ओर से सक्रिय भूमिका निभाई।
जिला अध्यक्ष की चुनौती
लगातार संगठनात्मक कार्यों में लगे रहने और अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय संगठन को देने का ही परिणाम है कि आज एक सामान्य किसान परिवार का युवा, भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त हुआ है, निश्चित रूप से यह जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनकी लो-प्रोफाइल जीवनशैली, मजबूत जनसंपर्क और संगठन को साथ लेकर चलने की रणनीति उन्हें इस भूमिका में भी सफल बना सकती है।
युवाओं में उत्साह
सतेंद्र राजवाड़े की नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवावर्ग में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, समर्थकों को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी भूमिका निभाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply