Breaking News

बैकुण्ठपुर@ जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के विचारों को अंतिम छोर तक पहुंचाएंगे:जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

Share


भाजपा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं में हर्ष
बैकुण्ठपुर,18 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विचारों को अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे।
युवा मोर्चा
जिलाध्यक्ष – सतेन्द्र राजवाड़े
जिला महामंत्री – मनोज साहू
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – सुश्री साक्षी सिंह, प्रखर गुप्ता
महिला मोर्चा
जिलाध्यक्ष – रीता यादव
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – नविता शिवहरे,रमावती राजवाड़े,धर्मवती राजवाड़े
विशेष आमंत्रित सदस्य – वंदना राजवाड़े
पिछड़ा वर्ग मोर्चा
जिलाध्यक्ष – कृष्णा प्रजापति
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े
अनुसूचित जनजाति मोर्चा
जिलाध्यक्ष – विमलचंद चेरवा
जिला महामंत्री – राय सिंह
अनुसूचित जाति मोर्चा
जिलाध्यक्ष – दिलराज रवि
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – मनोज सोनवानी, महेंद्र कुर्रे
अल्पसंख्यक मोर्चा
जिलाध्यक्ष – अशरफ खान
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – अरशद खान, परमजीत कौर
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply