Breaking News

रायपुर@11 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर 37 लाख का घोषित था इनाम

Share


रायपुर,17 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत 11 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की है। सरेंडर माओवादियों में 6 पुरुष और 5 महिला माओवादी शामिल हैं। इन पर 37 लाख का इनाम घोषित था। नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुडि़या के समक्ष सभी नक्सलियों ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 3 मिलिट्री कम्पनी सदस्य, एक एसीएम और 7 पीएम शामिल हैं। बता दें कि वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में कुल 298 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं। आत्मसमर्पित माओवादियों को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया।


Share

Check Also

केल्हारी/एमसीबी@ एमसीबी में भीषण बस हादसा…6 यात्रियों की मौत,20 घायल घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचे पूर्व विधायक गुलाब कमरो

Share मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी …

Leave a Reply