Breaking News

नई दिल्ली@रूसी डेलिगेशन से बात करके मजा आया : शशि थरूर

Share


नई दिल्ली,06 दिसम्बर 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को बताया कि 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित डिनर में शामिल हुआ था। वहां का माहौल बहुत अच्छा और दिलचस्प था। रूसी डेलिगेशन के साथ बातचीत करके मजा आ गया। थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस डिनर में लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं मिला था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने थरूर के डिनर में जाने पर सवाल उठाए। खेड़ा ने कहा कि बड़े नेताओं को न बुलाया जाए और थरूर को बुलाया जाए तो यह खेल समझना चाहिए। थरूर ने कहा कि विदेश मामलों की कमेटी चेयरमैन होने के नाते न्योता मिला और वे जरूर जाएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply