Breaking News

खड़गवां@राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ

Share


खड़गवां,0३ दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवाडांड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 140 का विशेष सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती, भारत माता,महात्मा गांधी और रासेयो के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना कर शा.हाई स्कूल पैनारी के प्रांगण में मुख्य अतिथि नर्मदा प्रसाद आदिले प्राचार्य हाई स्कूल पैनारी, कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश सिंह प्राचार्य शास.हायर सेकंडरी स्कूल देवाडांड, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार हनुमान प्रसाद,पटेल सर, अनिमा तिर्की मैडम के कर कमलों द्वारा किया गया। शिविर संचालक राम खिलावन विश्वकर्मा द्वारा स्वस्ति वाचन तथा मंगला चरण का सस्वर उच्चारण करते हुए मां सरस्वती तथा भारत माता की अर्चना की गई। शिविर नायक दीपू सिंह, और अजय के द्वारा रासेयो का लक्ष्य और उद्देश्य पढ़ा गया, भूमि काशी और नीतू के द्वारा स्वागत गीत गाया गया, खुशी और नेहा द्वारा रासेयो का लक्ष्य गीत गाया गया इसके पश्चात् शिविर की सफलता के लिए प्राचार्य महोदय और अन्य अतिथियों द्वारा दिशा निर्देश और शुभ कामनाएं प्रेषित की गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply