Breaking News

कोरिया@ अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई-144 बोरी धान जब्त

Share


कोरिया,01 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में अवैध धान खरीदी पर निगरानी तेज करते हुए प्रशासन ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 144 बोरी धान जब्त किया है। दोनों मामलों में खरीदी बिना लाइसेंस के किए जाने की पुष्टि हुई है।
चिरगुड़ा में मीनाक्षी ट्रेडर्स से 38 बोरी धान जब्त
ग्राम चिरगुड़ा, पटना क्षेत्र में मीनाक्षी ट्रेडर्स द्वारा 38 बोरी धान अ वैध रूप से खरीदा गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर धान को जब्त किया। अनुमानित वजन 19 मि्ंटल, टेलगा पंचायत में किराना दुकान से 106 बोरी धान की जब्ती।उसी दिन ग्राम पंचायत टेलगा (बचरा-पोड़ी) के अंतर्गत एक किराना दुकान में बिना लाइसेंस के धान खरीदते 106 बोरी धान पकड़ा गया। दुकान के लड़के ने पूछताछ में बताया कि यह धान दीपक राइस मिल को भेजा जाना था।
प्रशासन की सख्ती जारी
धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित रखने प्रशासन द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply