Breaking News

खड़गवां@ विकास खंड खड़गवां में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण शिविर आयोजन

Share


-संवाददाता-
खड़गवां,30 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ विकास खंड खड़गवां जिला एम सी बी के अंतर्गत द्वितीय सोपान प्रशिक्षण सह जांच शिविर आज संपन्न हुआ। यहां दो स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया था। शा. हाई स्कूल पैनारी जहां 187 तथा शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उधनापुर में 215 स्काउट्स एवं गाइड्स शामिल हुए। शिविर विद्यालयीन समयानुसार संचालित हुआ। इस शिविर में नियम, प्रतिज्ञा, बाएं हाथ मिलाना, स्काउट के इतिहास, बी पी सिक्स,मोटो,दिशा ज्ञान,अनुमान लगाना,प्राथमिक सहायता,खोज के चिन्ह,हाथ व सीटी के इशारे, पायनियरिंग,सिगनलिंग,योग जीवन उपयोगी गांठें बताया गया। शिविर के समापन अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट श्री राम निवास मिश्रा,राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेंद्र मिश्रा,सरपंच राम लाल सिंह, तेरसिया सिंह, उपसरपंच विद्यासागर खांडे,बी आर सी ओम शंकर सिंह जी के अलावा संकुल अंतर्गत समस्त प्रधानपाठक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। दोनों शिविर के संचालन श्री दानबहादुर सिंह और एच पी आदित्य ने तथा प्रशिक्षण स्काउटर वंश गोपाल, डेगमन राम राजवाड़े,देवसिंह, सुनील विंधराज,कमलेश साहू, संतोष खूंटे,अनुभव गुप्ता गाइडर अंजु महंत और सरस्वती देवी ने दिया। दोनों शिविरों के सफल संचालन विकास खंड सचिव जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply