- 2013 से लगातार पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कर रहे थे कार्य
- पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में किये गए निष्काषित
- जनार्दन गुप्ता का निष्कासन पार्टी के लिए नुकसान का निर्णय तो नही?
- क्या पार्टी में चल रही गुटबाजी का शिकार हो गए जनार्दन?
- राजन पाण्डेय-
सोनहत,25 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सोनहत ब्लॉक सचिव पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित किये गए हैं। उनके निष्कासन का पत्र सोशल मीडिया में जैसे वायरल हुआ तो विधानसभा स्तर पर कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी आश्चर्य चकित हो गए क्योंकि जनार्दन गुप्ता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं, पार्टी की बैठक लोगो की समस्याओं को लेकर बैठक एवं पत्राचार काफी वर्षों तक इन्ही के घर से संचालित होते रहे, पार्टी की सभी प्रमुख बैठके इन्ही के निवास पर सन्चालित होती रही है। गोंडवाना से जुड़े लोग अपनी समस्याओं को लेकर इन्ही के पास पहुच कर अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिस करते देखे गए हैं। बावजूद इसके इनका निष्काशन हो गया यह बात लोगो के समझ से परे निकल गई। वायरल पत्र को पढ़ने पर पता चला कि जनार्दन गुप्ता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगा है। यह आरोप कहाँ तक सही है यह तो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ही बता पाएंगे लेकिन जनार्दन गुप्ता से इस सबन्ध में जब पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसा कुछ हुआ ही नही है मैं पार्टी में 2013 से जुड़ कर लगातार कार्य कर रहा हु मैंने लोगो को जोड़ने का कार्य किया है समस्याओं को निराकरण कराने का प्रयास किया है यदि यह पार्टी विरोधी गतिविधि में आता है तो ऐसा ही समझिए।
पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
जनार्दन गुप्ता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है लेकिन वह कौन सी गतिविधि थी जो पार्टी विरोधी थी यह नही बताया गया है।
जनार्दन गुप्ता के निष्कासन पार्टी को फायदा या नुकसान?
जनार्दन गुप्ता के निष्कासन से पार्टी को फायदा हॉगा या नुक्सान यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन पार्टी के कुछ लोग और स्थानीय सूत्र इसे नुकसान दायक निर्णय बता रहे हैं क्योंकि जनार्दन गुप्ता को बिना किसी अपेक्षा के कार्य करते अक्सर देखा गया है, लगातार चुनावो में हार का सामना करने के बाद भी वो पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे।
दुरस्त क्षेत्रो में के कार्यकर्ताओं में पकड़
जनार्दन गुप्ता की दुरस्त क्षेत्रो के।कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ थी, लोगो का उनके निवास पर आना जाना लगा हुआ है, ऐसे में जनार्दन आगे क्या निर्णय लेते है इस पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओ की निगाहें इस पर टिकी हुई है। सूत्र बताते हैं कि जनार्दन भी अपने निष्काशन से दुखी है और अब जल्द कुछ नया और चौकाने वाला निर्णय ले सकते हैं।
क्या भाजपा कांग्रेस की तरह गोंडवाना में भी अंतर्कलह?
भाजपा कांग्रेस में अब खुले आम गुटबाजी देखने को मिल रही है लेकिन गोंडवाना में अभी तक ऐसा नही था, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसाए जनार्दन के निष्कासन की वजह पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी है। ऐसी जानकारी मिलने से सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब गोंडवाना गणतंत्र में भी गुटबाजी का दौर शुरू हो गया है , यदि ऐसा है तो इसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ सकता है।
वाट्सप के माध्यम से मिली जानकारीःनीलेश पाण्डेय
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नीलेश पाण्डेय ने कहा कि वाट्सऐप के माध्यम से जानकारी मिली है,बाकी ब्लॉक अध्यक्ष से जानकारी लेकर ही कुछ बता पाऊंगा,आरोप लगे हैं तो उसका पता कराया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur