Breaking News

कोरिया/एमसीबी@कोरिया एमसीबी दो भव्य आयोजन: यूनिटी मार्च और जनजातीय गौरव दिवस ने पूरे प्रदेश को एकता और संस्कृति से सराबोर किया

Share

  • एक तरफ सरदार पटेल पर 10 किमी यूनिटी मार्च, दूसरी ओर भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में जनजातीय महोत्सव,प्रदेश में राष्ट्रीय उत्साह चरम पर…
  • एमसीबी में गूंजे ‘वंदे मातरम’,कोरिया में उतरी जनजातीय संस्कृति,एक ही दिन दो ऐतिहासिक आयोजन
  • सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेश ने मनाई एकता,संस्कृति और गौरव की अनूठी जुगलबंदी

-रवि सिंह-
कोरिया/एमसीबी,15 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
प्रदेश के कोरिया एमसीबी जिलों में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन हुए,एमसीबी जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर खोंगापानी से आमा खेरवा तक 10 किमी लंबा भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों नागरिक शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया, लेदरी में दोनों अतिथियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि खेडि़या तिराहा में दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, वही इसी दिन कोरिया जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने धरती आबा के योगदान को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी जनजातीय समाज की प्रेरणा है। कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता, लोक कला प्रदर्शन, देवगुड़ी पूजा और हितग्राही वितरण जैसे कई आयोजन हुए, इन दोनों जिलों के आयोजनों ने पूरे प्रदेश में एकता, संस्कृति और राष्ट्र गौरव का असाधारण संदेश दिया।


खोंगापानी से आमा खेरवा तक 10 किमी लंबा यूनिटी मार्च, हजारों नागरिकों की सहभागिता
सुबह सामुदायिक भवन खोंगापानी से भव्य यूनिटी मार्च की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ और वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुई, मार्च में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संगठन और हजारों नागरिक शामिल हुए।
लेदरी में सांसद और मंत्री ने खुद उठाया झाड़ू
लेदरी पहुँचते ही सांसद एवं मंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया,जिसने नागरिकों को प्रेरित किया और लोग स्वयं भी सफाई अभियान में जुड़ते चले गए।
खेडि़या तिराहा में उपाध्याय जी की प्रतिमा को नमन
यहाँ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नशा-मुक्ति का नाटक आकर्षण का केंद्र रहा।
मनेंद्रगढ़ नगर में उमड़ा जनसैलाब
मार्च जब मनेंद्रगढ़ पहुँचा, तो दोनों ओर नागरिकों ने तिरंगा और जयघोष के साथ स्वागत किया, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा।
आमा खेरवा ग्राउंड में मुख्य आयोजन
मुख्य कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पटेल को पुनः राष्ट्रीय चेतना में स्थापित किया है, उन्होंने बताया कि 565 रियासतों का भारत में विलय पटेल की कूटनीति और दृढ़ नेतृत्व का परिणाम था, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने आधुनिक भारत की नींव रखी और युवाओं से राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस, संस्कृति, श्रद्धा और इतिहास का संगम
इसके समानांतर जिले में जनजातीय गौरव दिवस भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन से हुई,जिसमें उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।


मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल का संबोधन
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय समाज ‘धरती आबा’ यानी ‘धरती का पिता’ कहता है, उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करना प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय है।
एमसीबी के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की व्यापक उपस्थिति
समारोह के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दोहराई। मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का विधिवत एवं गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी,लखन लाल श्रीवास्तव,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष श्री आशीष सिंह, संजय राय,सरोज यादव, जमुना पांडे, जिला महामंत्री द्वारिका यादव, सोनमती उर्रे, रामचरित द्विवेदी, रोहित वर्मा,शिवकुमार चौधरी,विनोद जायसवाल जिला क्रीड़ा अधिकारी,सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जनजातीय संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम-
जिलेभर में लोक कला महोत्सव, नृत्य प्रतियोगिता, जन जागरूकता यात्रा, सम्मान समारोह, विशेष शिविर, देवगुड़ी पूजा, स्टॉल प्रदर्शनी, जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, मंत्री ने पीएम जनमन अभियान, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, और नवा रायपुर में निर्मित जनजातीय क्रांतिकारियों के संग्रहालय को जनजातीय समाज के लिए मील का पत्थर बताया।
कोरिया के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की व्यापक उपस्थिति
कार्यक्रम में भरतपुर–सोनहत विधायक रेणुका सिंह, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@शहर के चौक-चौराहों पर भीख मांगते बच्चे, अधिकारी आखिर किस नींद में सोए हैं?

Share सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की घोर लापरवाही उजागर… बच्चे सड़क पर, …

Leave a Reply