खाद्य विभाग नें लॉन्च किया ‘तुहर टोकन’ ऐप,70′ धान खरीदी ऑनलाइन जारी टोकन से होगी
रायपुर,13 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में इस बार मोबाइल एप के जरिए ही किसान धान बेचने के लिए टोकन ले पाएंगे। इसके लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए नया मोबाइल एप ‘तुहर टोकन’ लॉन्च किया है।सबसे अच्छा स्मार्टफ़ोन इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को पहले आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हर दिन सुबह 8 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके जरिए किसान खरीदी के लिए टोकन बना सकेंगे।
सीमांत किसान को 1 एकड़,लघु को 2 और दीर्घ को 3 टोकन तक की सुविधा : खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि धान खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए किसानों की श्रेणी के अनुसार टोकन की संख्या तय की गई है –
– सीमांत किसान (2 एकड़ तक) : अधिकतम 1 टोकन
– लघु किसान (2 से 10 एकड़) : अधिकतम 2 टोकन
– दीर्घ किसान (10 एकड़ से अधिक) : अधिकतम 3 टोकन
रविवार से शुक्रवार तक बनेगा टोकन,7 दिन तक रहेगा मान्य : नए टोकन के लिए आवेदन रविवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। जारी टोकन अगले 7 खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे।
मोबाइल ऐप से 70′ खरीदी,लघु-सीमांत किसानों को 80′ आरक्षण : धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की सीमा में से 70′ खरीदी मोबाइल एप टोकन के माध्यम से होगी। इस 70′ में से 80′ लघु और सीमांत किसानों के लिए और 20′ दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित रहेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप के माध्यम से 700 क्विंटल खरीदी होगी। इसमें 560 क्विंटल लघु और सीमांत किसानों और 140 क्विंटल दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित रहेगा। शेष 30′ टोकन समितियों (सोसाइटी) में उपलब्ध रहेंगे ताकि सभी वर्ग के किसान धान विक्रय के लिए आवेदन कर सकें।खाद्य विभाग का कहना है कि यह व्यवस्था समान अवसर, पारदर्शिता और समय की बचत सुनिश्चित करेगी।
15 नवंबर से धान खरीदी
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी जो 31 जनवरी तक चलेगी। प्रदेश के 25 लाख किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। इस साल भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur