Breaking News

रायपुर@15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस,राष्ट्रपति हो सकती हैं शामिल : सीएम साय

Share


रायपुर,30 अक्टूबर 2025। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राज्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा,मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर भी सरकार की रणनीति को लेकर बात की। उन्होंने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जो कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा, वह पूरी तरह संभव है। हमारी सरकार बनने के बाद लगातार सफलता मिली है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply