Breaking News

रायपुर@आकाश तिवारी को बनाया गया नगर निगम नेता प्रतिपक्ष

Share

रायपुर,219 अक्टूबर 2025। रायपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद संदीप साहू की जगह अब आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 10 महीनों से नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नई नियुक्ति के साथ ही निगम की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार,पार्टी संगठन और पार्षद दल के बीच लंबे मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है। अब रायपुर नगर निगम में विपक्ष का नेतृत्व आकाश तिवारी संभालेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply