Breaking News

दुर्ग@प्रसूता की मौत से हड़कंप,परिजन बोले…जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाया

Share


दुर्ग, 23 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है,जहां जामुल स्थित सुविधा हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तीन दिन बाद खून की कमी होने पर जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने की वजह से महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतका का इलाज सुविधा हॉस्पिटल में चल रहा था और उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। लेकिन तीन दिन बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने खून की सही मात्रा का ध्यान नहीं रखा और जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत की सूचना उन्हें दिए बिना अस्पताल प्रशासन ने सीधे पुलिस को सूचित किया। इस बड़ी लापरवाही से आहत मृतका का परिवार जामुल थाने पहुंचा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सीएमएचओ को पत्र भेजकर मेडिकल जांच टीम गठित करने की मांग की है। फिलहाल, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply