Breaking News

सोनहत@स्टेट बैंक की सेवा प्रारम्भ ग्राहक खुलवा सकते है खाता

Share

सोनहत,19 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
सोनहत क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रारम्भ हो चुकी है, खाता खोलने सहित लेन देन भी शुरू हो गया है। स्टेट बैंक की शाखा खुलने से क्षेत्र को बैंकिग सेक्टर की बड़ी सुविधा मिल सकेगी वही कर्मचारियों को भी भारी राहत मिल सकेगी। ज्ञात हो कि इससे पहले स्टेट बैंक की सेवाओं के लिए बैकुण्ठपुर का जाना पड़ता जिससे अब सोनहत वासियों को निजात मिल सकेगी, सोनहत स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश चन्द्र पटेल ने बताया कि बैंक में लेन देन शुरू है सभी प्रकार की बैंकिंग सेवा चालू है उन्होंने स्टेट बैंक की सेवा का लाभ लेने के लिए सोनहत क्षेत्र के जन मानस खाता खुलवाने की अपील भी किया है। साथ ही जरूरत मंद लोगो को छोटे करंसी नोट भी प्रदान किये।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply